मध्य प्रदेश
मुबीन खान के निधन से छाया शोक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सामाजिक संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी के सह सचिव, ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के सक्रिय सदस्य मुबीन खान ड्राइवर का बीमारी के चलते निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इशां की नमाज के बाद जामा मस्जिद के मैदान में नमाज जनाजा अदा की गई और मकबरा मोहल्ले के हजीरे वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
उनके निधन पर इस्लाहे मिल्लत कमेटी, ड्राइवर कंडक्टर यूनियन, मुस्लिम त्योहार कमेटी, जमीयत उलेमा, आरिफ मसूद फैंस क्लब, इंडियन मोमिन एकता ग्रुप, स्टार ग्रुप, चांद शाह बाबा कमेटी, मंसूरी समाज संगठन, हिलाली अखाड़ा, झंडा क्रिकेट क्लब, नोमान ग्रुप आदि के कार्यकर्ताओं ने खिराजे अकीदत पेश की है ।



