मुरवारी उचित मूल्य दुकान में जमकर की जा रही हैं अनियमितता, सेल्समैन के द्वारा कहां जाता हैं कि में राशन खरीद के लाया हू न दूगां राशन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली सहकारी समिति मुरवारी में ग्राम वासियों ने बताया कि सहकारी उचित मूल्य राशन दुकान मुरवारी के सेल्समैन रतन (सुशील) पांडेय के ऊपर ग्राम के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सेल्समैन के द्वारा दो माह के नाम पर एक ही माह का राशन वितरण कर दिया जाता है और 2 माह का बता दिया जाता है ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना कॉल से शासन के द्वारा जो राशन गरीबों को फ्री दिया जाता है उसी राशन को सम्मिलित कर 2 माह में प्रति यूनिट 10 किलो दिया जाता है जबकि केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो एवं राज्य सरकार द्वारा 5 किलो एक माह मैं प्रति यूनिट 10 किलो हुआ वहां पर 2 माह मैं प्रति यूनिट 10 किलो दिया जाता है ग्रामीणों ने बताया कि हमारे बोलने पर कहा जाता है कि राशन चाहिए तो कलेक्टर के पास जाओ यह राशन में खरीद कर लाता हूं और बांटता हूं। अब आप सोच सकते हैं कि सेल्समैन रतन (सुशील) पांडेय के द्वारा कैसी गरीबों के ऊपर तानाशाही की जा रही हैं ऐसा लगता हैं जैसे ये राशन बांटने नहीं अपनी जेब राशन के नाम पर गर्म करने आते हैं। जो कि शासन की मंशा अनुसार कोई भी गरीब भूखा नहीं सोयेगा पर ऐसे भ्रष्ट सेल्समैन जब तक रहेगे तब तक हर आदमी भूखा सोयेगा, क्यूंकि इनको राशन तो देना नहीं हैं बस अपना जेब गर्म करना हैं। इसी तरह सहकारी समिति के प्रबंधक के भी यही हाल हैं। सेल्समैन के द्वारा न ही गेहूँ दिया बाटा जाता हैं न ही नमक न ही शक्कर वितरित की जाती हैं। ग्राम पंचायत मुरवारी में जमकर अनियमितता की जा रही हैं। अभी तो इनके कारनामे की चंद नमूने हैं।



