मध्य प्रदेश

मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, तहसीलदार, आरआई की हुई शिकायत, नहीं दे रहे ध्यान

रिपोर्टर : अमित सोनी
रायसेन । राजस्व के मामलों में आरआई, पटवारी, तहसीलदार सहित जनता को गुमराह किया जाता है कई प्रकरण तो कागजों से शुरू होते हैं और कागजों में बंद हो जाते हैं लेकिन आम जनता की सुनवाई नहीं हो पाती है। वहीं जहां समाज और धर्म का मामला हो वहां पर भी तहसीलदार आर आई लापरवाही बरतते हुए दिखाई दिए। जिसकी शिकायत आज मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे से की गई। वही मुस्लिम त्योहार कमेटी ने बताया कि विगत वर्षों से अपने पूर्वजों के अंतिम संस्कार की जगह पर अतिक्रमण हो रहा है। वहां बाउंड्री वॉल एवं देखरेख सफाई कार्य हेतु शासन को अवगत करा चुके हैं लेकिन शासन का इस और कोई भी ध्यान नहीं है। इन दिनों शमशान और क़ाबिस्तानो पर अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है जिसकी शिकायत मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष सैयद फरहान अली एवं समिति और मुस्लिम समाज बंधुओं द्वारा की गई। वही इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जिसमे बताया गया है कि रायसेन तहसीलदार द्वारा आज दिनांक तक ना तो सीमांकन किया गया और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई। विगत दिनों पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष फरहन अली कब्रिस्तान पुरानी ईदगाह अध्यक्ष द्वारा आवेदन देकर अवगत कराया था लेकिन तहसीलदार रायसेन द्वारा 11 मार्च 2022 को सीमांकन संबंधी एक और आवेदन दिया गया जिस पर तहसीलदार द्वारा लगभग 8 माह होने के पश्चात आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसमें मुस्लिम समाज को कब्रिस्तान के सीमांकन नहीं होने की वजह से और 8 महीने पहले आवेदक द्वारा विधिवत तरीके से दस्तावेज जमा किए थे। आज फिर अपनी बात रखने कलेक्टर के पास पहुंचे और ज्ञापन देकर अवगत कराया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुस्लिम त्योहार कमेटी के सचिव शेख अयूब कुरैशी, कोषाध्यक्ष समीर खान, सदस्य लाल मियां, साउथ खान, फिरोज कुरेशी, जफर हनीफ़, सलीम, समीर खान, यासीन, फारूक, मोहम्मद भाई, अली हसीन, ताहिर खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button