कृषिमध्य प्रदेश

मूंग खरीदी केंद्रों का संयुक्त दल के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सर्वेयर बर्खास्त

समिति प्रबंधक एवं वेयरहाउस संचालक को कारण बताओ नोटिस
अभी तक 8 सर्वेयरों की सेवा समाप्त, एक समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी निलंबित ।
कनक वेयरहाउस के संचालक को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा

सिलवानी । रायसेन जिले में मूंग खरीदी के कार्य गुणवत्ता पूर्ण संपन्न हो सके जिसके लिए जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेशों का पालन करते हुए संयुक्त दल के द्वारा मूंग खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है और आज 31 जुलाई को संयुक्त दल टीम के निरीक्षण के दौरान सिलवानी तहसील के वर्धा बम्होरी मूंग खरीदी केंद्र पर नानएफ क्यू की मूंग खरीदी की जा रही थी जिसका निरीक्षण करने के दौरान प्रथम दृष्टि में सर्वेयर दोषी पाए गए जिनके द्वारा नानएफक्यू मूंग पास की जा रही थी जिस पर संयुक्त दल टीम के द्वारा तत्काल सर्वेयर की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया। वही समिति प्रबंधक और कनक वेयर हाउस संचालक को 2 दिन का कारण बताओ नोटिस प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि जिले में कलेक्टर के आदेश पर जो संयुक्त दल का गठन किया गया है उसमें सहकारिता विभाग के आयुक्त छवि कांत वाघमारे, जिला विपणन संघ अधिकारी नीरज भार्गव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज भार्गव, उप संचालक कृषि विभाग एनपी सुमन एवं नेफेड अधिकारी को शामिल किया गया है । इस निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक और वेयरहाउस संचालक की लापरवाही उजागर हुई जिसमें नान एसक्यू मूंग खरीदी के लिए साफ करने के लिए चलना होना अनिवार्य था परंतु ऐसा नहीं पाया गया।
इस संदर्भ में जिला विपणन अधिकारी नीरज भार्गव का कहना है कि जिले में मूंग खरीदी के कार्य आसानी से संपन्न हो सके और 57 मूंग खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता पूर्ण खरीदी के कार्य हो सके जिसके लिए नेफेड के द्वारा प्रत्येक खरीदी केंद्र पर सर्वेयरों को नियुक्त किया जाता है जो गुणवत्ता वाली मूंग को पास करने के उपरांत खरीदी कराई जाए परंतु सर्वेयर चंद पैसों के लालच में नान एफ क्यू मुंह को मूंग को पास करने में सफल हो जाते हैं और लगातार संयुक्त दल की कार्यवाही के दौरान मूंग खरीदी मैं अभी तक 8 सर्वेयरों की सेवा समाप्त हो चुकी हैं एक समिति प्रबंधक और केंद्र प्रभारी निलंबित किए जा चुके हैं और आज समिति प्रबंधक और कनक वेयरहाउस वर्धा बम्होरी को 2 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है 2 दिन में मूंग खरीदी के कार्यों में सुधार नहीं लाया गया तो समिति प्रबंधक पर निलंबन की कार्यवाही और कनक वेयरहाउस उस संचालक को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button