बीड़ी तेंदूपत्ता के बोनस का लाभ दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी

फरार आरोपिया को उमरियापान पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम बनहरी निवासी भागवती बाई पति स्व, चैनू धोबी उम्र 60 वर्ष ने दिनांक 29 जनवरी 25 को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की ललिता बाई चौधरी पति भारत चौधरी ग्राम बनेहरी निवासी द्वारा बीड़ी तेंदूपत्ता के बोनस का लाभ दिलाने फार्म भरने को कहकर नातिन रिंकी एवं मेरा भरवाई थी जो बाद में यह कहकर कि रिंकी की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण फार्म भरने में पुलिस केस हो गया। जिससे बचने की बात कहकर मेरे से 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गई । पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 32 / 25 धारा 420, 406 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम बनाकर अपराध में फरार आरोपिया ललिता बाई चौधरी पति भारत चौधरी की तलाश पतासाजी की जाकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से आरोपिया का जेल वारंट जारी किए जाने से जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, सउनि, गयाप्रसाद मंगोरे, कार्य प्र, आर, अजय तिवारी, कार्य, प्र, आर, आशीष झारिया, कार्य प्र, आर, अजयसिंह, आर योगेश पटैल, सायबर सेल कटनी से प्र, आर, प्रशांत विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।



