क्राइम

मेडीकल व्यवसायी के बेटे के अपहरण मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

50 लाख रूपये की फिरौती के लिये अपहरण किय्या था
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
खरगौन ।
मध्यप्रदेश के जिला खरगोन में मेडीकल व्यवसायी के बेटे के अपहरण मामले में 50 लाख रूपये की फिरौती के लिये अपहरण करने का बडा खुलासा हुआ है। जिसमे लिप्त आरोपी अकबर पिता अय्यूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हलाकि मेडिकल व्यवसायी के पुत्र आशय महाजन के बचपन का दोस्त है और मुख्य आरोपी मास्टर माइंड वकार सहित सोहेल और देवास निवासी मुबस्सिर फरार है।
पकडे गये आरोपी अकबर खान से पूछताछ के बाद पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने की योजना का बडा खुलासा किया।
अपहरण और फिरौती की योजना आशय महाजन के मित्र वकार ने अपने तीन साथियो के साथ मिलकर ही बनाई थी । इसी बीच 16 अगस्त की रात खरगोन में मेडिकल व्यापारी के पुत्र के अपहरण से हडकंप मच गया था।
इस दौरान अपने ही दोस्त का अपहरण कराने वाले मास्टरमाइंड वकार ने आशय के अपहरण के बाद पहले पुलिस को खूब गुमराह करने की कोशिश की लेकिन खूद विवेचना कर रहे एसपी धर्मवीर सिह की पडताल को देखकर दोस्त वकार शेख घबरा गया और फरार हो गया था। वही पुलिस अब अन्य तीन फरार लोगो की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button