देश विदेशमध्य प्रदेश

मेरा देश मेरी माटी : रूपेश, पीयूष और केशव का हुआ चयन

सिलवानी । नईदिल्ली में आयोजित मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम में जाने के लिए नगर के तीन युवाओं का चयन हुआ है। इनमें रूपेश कुशवाहा, केशव रघुवंशी, पियूष रघुवंशी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा प्रतिनिधि अपने राज्य शहर से अमृत कलश लेकर दिल्ली आएंगे। यहां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अमृत वाटिका रोप का निर्माण के साथ मेरा युवा भारत अभियान और पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। भारत की पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की संस्कृति का नृत्य कला और विविधताओं का संगम होगा।
इस कार्यक्रम का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसारण किया जाएगा। खेल मंत्रालय द्वारा जिला रायसेन के सिलवानी नगर के युवा रूपेश कुशवाहा, केशव रघुवंशी, पियूष रघुवंशी का चयन नई दिल्ली स्थित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है।

Related Articles

Back to top button