मध्य प्रदेश

मोटर्स एजेंसी में शार्ट सर्किट होने से लगी आग, तीन बाइक जलकर खाक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । स्लीमनाबाद स्थित बजाज मोटर्स एजेंसी में शुक्रवार देर शाम शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई । एजेंसी में आग लगने के कारण समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । समय रहते पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया और आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई। जब तक आग पूरी तरह शांत हो पाती तब तक एजेंसी के अंदर खड़ी तीन मोटर साइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत स्लीमनाबाद स्थित यश मोटर्स एजेंसी में देर शाम अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई । बजाज मोटर्स एजेंसी से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने जल्द ही आग पर काबू भी पा लिया । जब तक आग पूरी तरह शांत हो पाती तब तक एजेंसी के अंदर खड़ी तीन मोटर साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई । स्थानीय लोगों के बताया कि यदि पुलिस समय रहते आग को नहीं बुझाती तो आग आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले सकती थी और कोई गंभीर घटना घटित हो सकती थी ।

Related Articles

Back to top button