धार्मिक

मोहर्रम पर चांद शाह बाबा के दर से उठी सवारी

पुराना बस स्टैंड पर बुझाया दहकते अंगारों का अलाव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नवासए रसूल हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में जो बेमिसाल कुर्बानी पेश की उसे रहती दुनिया तक याद किया जाएगा उनकी इस कुर्बानी की याद में मोहर्रम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित उनकी कुर्बानी को याद किया जा रहा हैं । चांद शाह बाबा टेकरी स्थित दरगाह से मोहर्रम की 6 तारीख की सवारी उठाई गई जो टेकरी हदाईपुर, कटरा मोहल्ला, बकरी बाजार, गांधी बाजार का गस्त करते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंची जहां चांद शाह बाबा कमेटी के नेतृत्व एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी की सरपरस्ती में दहकते अंगारों का अलाव बुझाया गया। युवाओं ने जलती आग की भर भरी फिराकर हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देर रात तक चला जिसे देखने के लिए सभी धर्मों के लोग काफी संख्या में पहुंचे।
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए शकील खान ठेकेदार अपने साथियों के साथ चांद शाह बाबा कमेटी के नसीम नवाब, इसराइल अली खलीफा, अस्सू नाना, मो. मूसा, मुजाहिद अहमद, अल्ताफ खान, चांद अली, अलीम बाबा, मज्जू बाबा, शकील बाबा, अबरार खां, अपने साथियों के साथ व्यवस्थाएं करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button