मध्य प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सरस्वती विद्या मंदिर में पालको एवं भैया बहिनों एवं आचार्य परिवार के द्वारा कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने भारी कीमत चुकाने के बावजूद ऑपरेशन विजय का नेतृत्व किया था।
विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय के भैया बहिन, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार ने सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।

Related Articles

Back to top button