पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम में बदलाव : पांच दिन में 8 डिग्री गिरा रात का पारा, दिन में उतार-चढ़ाव जारी

अलसुबह रायसेन किले सहित आसपास के पहाड़ी इलाकों में छाने लगी कोहरे की धुंध
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बीते रविवार सोमवार के दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज हुई थी। रात का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया था। सिस्टम गुजर जाने के बाद से न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। बीते दो दिन से रात का 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
सोमवार और मंगलवार को इसमें 0.2 डिग्री की और गिरावट आई और यह 12.6 पर पहुंच गया। वहीं दिन के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। बीते शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को 31 और सोमवार मंगलवारको यह 32 के पार चला गया।
रात में इतनी ठंडक क्यों…..
बिना बाधा के हो रहा है सोलर रेडिएशन रात में ठंड बढ़ने की बड़ी वजह है आसमान पूरी तरह साफ रहना। इससे सोलर रेडिएशन बिना बाधा के होता है। यानि दिन में जो गर्मी बढ़ती है, वह रात के दौरान वायुमंडल में आसानी से विलीन हो जाती है। वहीं दिन में सूरज की रोशनी धुंध की वजह से बहुत तेज नहीं रहती है। साथ ही धरती पर यह तिरछी पड़ रही है। इससे सतह बहुत ज्यादा गर्म नहीं होती। दिन में जो थोड़ी गर्मी एकत्रित होती है उसका रात को तेजी से रेडिएशन हो जाता है।
सिस्टम सक्रिय, फिर बढ़ेगा तापमान….
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि सोमवार मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इससे तीन दिन तक तापमान में एक बार फिर हल्की बढ़त आ सकती है। यानि अच्छी ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। दिन व रात में ठिठुरन का दौर शायद नवंबर के अंतिम हफ्ते या दिसंबर की शुरूआत से होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button