धार्मिक

मक़तब सआदते दारैन का जलसा मुनअक़िद

रिपोर्टर : फ़ारूक़ मंसूरी
बम्होरी । मक़तब सआदते दारैन दीनियात मदरसा का पहला सालाना जलसा कस्वा बम्होरी में मुनअक़िद किया गया प्रोग्राम की शुरुआत रात बाद नमाज इन्शा के हुई। प्रोग्राम की सदारत मौलाना तौसीफ़ साहव ने की सबसे पहले कुरान की तिलावत से आगाज हुआ बच्चों ने नवी पाक की शान में नाते सुनाई मक़तब के बच्चों ने अपने इल्म का इजहार करते हुए, जकात क्या है, हज क्या है, नवी कौन है, इंसानियत क्या है, पर कुरान की आयतों से रोशनी डाली छोटे छोटे नोनिहाल से बयान को सुनकर मौजूद लोग काफी मुत्तासिर हुए जलसे के आखरी बक्त में मदरसे के उस्ताद मौलाना अब्दुल वाज़िद इशाअती ने बच्चों का सालाना रिजल्ट सुनाया आठ क्लास के सत्ताईस बच्चों ने पहला, दूसरा , तीसरा नंबर पर पुहंचे मौजूद उलेमा मौलाना मोहम्मद अकरम ने ट्राफी देकर बच्चों की हौसला अफजाई की।

Related Articles

Back to top button