मध्य प्रदेश
यात्री प्रतीक्षालय का सरपंच ने किया उद्घाटन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत उमरियापान के घुघरी रोड स्थित पुरवा मोहल्ला में विधायक निधि से स्वीकृत यात्री प्रतीक्षालय का सरपंच अटल ब्यौहार ने उद्घाटन किया ।
सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया था की उमरियापान से घुघरी रोड पर यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पढ़ता था । यात्रियों की समस्या को देखते हुए विधायक ने सरपंच के आग्रह को स्वीकार करते हुए यात्री प्रतीक्षालय की सौगात दी । यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा । सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी जिससे राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके । सरपंच एवं ग्राम वासियों ने बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया ।



