यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 13 संरक्षक 12 उपाध्यक्ष 14 महामंत्री पांच ब्लाक अध्यक्ष बदले

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव एवं जिले के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से घोषित की गई है। जिसमें 14 संरक्षकगण 12 उपाध्यक्ष,14 महासचिव, 11 महामंत्री छह सचिव और पांच ब्लाक अध्यक्ष बदलकर नए लोगों को मौका दिया गया है। वही अध्यक्षो में सिलवानी ब्लॉक का अध्यक्ष कांता यादव ठेकेदार, बेगमगंज नगर अध्यक्ष नीरज यादव, सुल्तानगंज ब्लॉक कमल सिंह यादव सरपंच, गैरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह यादव सहजपुर, बेगमगंज ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार यादव ढिमरौली को बनाया गया है। वही जिला कोषाध्यक्ष राजू यादव जरूआ वालो को बनाया गया है। जिला प्रवक्ताओं में महेंद्रपाल सिंह यादव पत्रकार सिलवानी, बैजनाथसिंह यादव एडवोकेट सुल्तानगंज को बनाया गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी में 56 लोगों को स्थान दिया गया है वही जिले की अन्य तहसीलों के पदाधिकारियों की घोषणा स्थानीय स्तर पर बैठककर सर्व सम्मति से बनाये जाने का निर्णय लिया है।
संरक्षकगणों में खेमचंद यादव सिलवानी, ओंकार सिंह यादव बरखुआ, चंद्रपाल सिंह दिलहारी, गुलाबसिंह यादव पापड़ा, लाल साहब यादव कोहनियां, राजेश यादव एडवोकेट, राजकुमार सिंह पाठशाला, रघुवीर सिंह यादव गोरखा, विजय सिंह पहलवान बेगमगंज, अवधनारायण यादव सोठिया, भगवान सिंह यादव सर्रा, मलखान सिंह यादव ढिलवार, महेंद्रपाल सिंह यादव बेगमगंज, नवीन यादव सोठिया बेगमगंज।
उपाध्याक्ष गणों में राजकुमार यादव, विश्वनाथ यादव, कृष्णकांत संजू यादव, ओमकार यादव पार्षद, प्रेम सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह यादव सरपंच, विशेश्वर यादव, नरेंद्र यादव बैरसला, मुन्ना पटेल बेर्री, संतोष यादव, निर्मल यादव मंडीदीप,
महासचिव नरेंद्र यादव गुड्डा यादव, शिवराज यादव, राजा यादव मडिया गोसाई, इंद्राज सिंह, वीर सिंह समनापुर, रामसेवक यादव सचिव सिलवानी, राजू यादव, देवराज यादव, इंदिरासिंह, कमलेश घोड़ी, उमाशंकर यादव मंडीदीप, तेजबल सिंह ओबेदुल्लागंज
महामंत्री- प्रेमनारायण यादव शिक्षक, चंद्रभान सिंह ठेकापार करणसिंह, मनोहर यादव, प्रवेश यादव, सुभाष यादव, चंद्रभान सिंह बेगमगंज, रामबाबू यादव, वृंदावन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जगत सिंह, धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया।
सचिव- संतोष यादव, दुर्गेश यादव, मनोज सिंह, शिवशंकर, राजन सिंह, राजकुमार यादव आदि को बनाया गया है।



