मध्य प्रदेश

यूपीएससी में आदर्श शर्मा का चयन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के संभ्रांत ब्राह्मण परिवार के सदस्य एवं सेंट थॉमस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका ममता शर्मा के होनहार पुत्र आदर्श शर्मा का चयन यूपीएससी 2022 की परीक्षा में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन होने से समाज एवं नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई ।
आदर्श शर्मा सेंट थॉमस स्कूल के टॉपर स्टूडेंट रहे हैं। जिन्होंने बीएससी केमिस्ट्री में भोपाल की एक्सीलेंस कॉलेज से टॉप किया था और ग्रेजुएशन डीडी उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज से किया है।
जिन्हें मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद शाकिर अली, ऋषि राज शर्मा, अशोक शर्मा, बसंत शर्मा, सईद नादां एडवोकेट, गायत्री शैभाराम नगरिया, प्रदीप सोनी शून्य, विक्रम ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीप्रकाश जैन, राजेश घोषी, आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य समाजसेवी एवं राजनेताओं ने उनका अभिवादन करते हुए , हार्दिक बधाई दी है

Related Articles

Back to top button