धार्मिक
विशाल अक्षत कलश यात्रा, 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक परिवार में अक्षत का होगा वितरण
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत कलश श्री देव जानकी रमण शाला मंदिर गौरझामर में स्थापित थे जिनका बुधवार को पूजन करने के पश्चात गाजे-बाजे के साथ गौरझामर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समस्त हिंदू समाज हर्ष उल्लास के साथ सम्मिलित हुआ साथ ही अभियान के जिला संयोजक पवन विश्वकर्मा एवं शुभम उपस्थित रहे। 22 जनवरी 2024 को श्री अयोध्या जी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होना है इसके निमित्त अक्षत कलश आए हैं 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक परिवार में अक्षत का वितरण होगा।



