पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवभक्तों की तरफ से आव्हान मुद्दे पर सियासत गर्मायी, मुख्यमंत्री ने दो दूतों को महाराजश्री से मिलने रायसेन भेजा
इधर नगर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस के कांग्रेसजनों ने मुद्दे को हवा देते हुए समर्थन में रायसेन किले के शिवमंदिर के ताले खुलवाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर के दशहरे मैदान में चल रही त्रिपुण्ड शिवमहापुराण में सीहोर के विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव कथा की प्रस्तुति दी जा रही है।मंगलवार को शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की ओर से रायसेन किले के मंदिर में कैद में है सोमेश्वर महादेव धिक्कार है रायसेन शहरवासियों तुम पर चुल्लू भर ताला ब के पानी में डूब मरो।तुम्हारे आराध्य देव औघड़दानी बाबा सोमेश्वर महादेव रायसेन दुर्ग के मंदिर में 1974 से कैद हैं तुम मिठाई गुजा पपडिया खाकर हर साल दीवाली मना रहे हो।शिवराज में शंकर भोले की रिहाई आखिर कब होगी। जबाव दो शिवराज मामा आपको शिवभक्तों को जबाव देना होगा। यह मुद्दा नेशनल स्तर पर गर्मा गया है। इसी मुद्दे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने चहेते दो दूतों सिलवानी भाजपा विधायक और सांची विस क्षेत्र के एक कैबिनेट मंत्री पार्टी के जिलाध्यक्ष को बुधवार को दोपहर रायसेन शगुन मैरिज गार्डन शिव कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात करने भेजा । इस मुद्दे के बाद अचानक मचे बवाल को शांत कराने के लिए मुख्यमंत्री के इशारे पर एक भाजपा के वरिष्ठ विधायक और मंत्री ने पंडित मिश्रा से सेतु बनाए रखने की चर्चा की।अंदरखाने की बात यह है कि सरकार और मंत्रियों गुरुदेव पर दबाव बनाया गया है। ऐसी जनचर्चा रायसेन शहर के चौक चौराहे पर चल पड़ी है।
एसडीएम एलके खरे को सौंपा ज्ञापन किले के सोमेश्वर महादेव शिव मंदिर को ताले खोलने की लगाई गुहार….
शिव मंदिर की शिवलिंग कैद में रिहाई को लेकर बुधवार को दोपहर इस मुद्दे को रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर हवा दी।रैली निकालकर कांग्रेसियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में किले के शिव मंदिर के ताले खोलने की मांग की है।



