धार्मिकमध्य प्रदेश

रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ क्षेत्र में मनाया

बहिनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का पावन पर्व उमरियापान सहित ढीमरखेड़ा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उंमग के साथ मनाया गया । रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की । भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दिया। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया । इस मौके पर उमरियापान क्षेत्र की मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली । शाम में कजलियों पर्व पर एक दूसरे से मिलकर कजलियों की शुभकामनाएं दी । आपसी प्रेम और भाई – चारे का प्रतीक कजलियों का त्यौहार परंपरागत रुप से मनाया गया। जहां महिलाएं नदी तालाब और सरोवरों में टोकरी और मिट्टी का विसर्जन कर कजलियां लेकर लौटी, और सबसे पहले घरों के बडे बुजुर्गो एवं सदस्यों को कजलियां देकर उनका आशीर्वाद लिया । पुरानी परम्परागत लोगों के घरों में बैठने उठने वालों का तांता लगा रहा । घटना दुर्घटना हो जाने पर गांवो में आज भी भाईचारे की भावना बनी हुई है जिसके तहत घरों में बैठकर सुख-दुख में सम्मिलित होकर भाईचारा संदेश देते हैं । त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने उमरियापान थाना स्टाफ क्षेत्र में भ्रमण करते हैं ।

Related Articles

Back to top button