मध्य प्रदेश

राजा दमघोष की जयंती धूमधाम से मनाई

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । महाराजा दमघोष की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से घोसी समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष
विजय सिंह पहलवान के निवास पर कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक मनाई गई जिसमे बड़ी संख्या मैं घोसी ठाकुर समाज के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के शुरू में महाराजा दमघोष के चित्र पर माल्यर्पण करके उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ रामसेवक घोषी ने बताया कि महाराजा चेदि के सबसे प्रतापी पुत्र महाराजा दमघोष थे। इनका विवाह श्रीकृष्ण की छोटी बुआ रानी श्रुतश्रुवा से हुआ था। दमघोष और रानी श्रुतश्रुवा के युवराज, शिशुपाल सहित पांच पुत्र हुए। इन्ही पांचों पुत्रों के बंशज घोषी कहलाए। अन्य वक्ताओं ने भी अपने उदबोधन में महाराजा दमघोष के बारे में विस्तृत से प्रकाश डालते हुए बताया कि
दमघोष चेदी राज्य के नरेश, शिशुपाल के पिता श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा के फूफा, वसुदेव और कुंती के बहनोई थे। ये कर्ण, युधिष्ठिर, भीमसेन और अर्जुन के मौसा थे। इनकी पत्नी का नाम सुतसुभा था।
कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने निर्णय लिया कि आगामी वर्ष महाराजा दम घोष की जयंती का कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उस्ताद शिवप्रसाद घोषी, उस्ताद खुमान सिंह घोषी, अखाड़ों के अध्यक्ष रामसेवक घोषी, विजय सिंह पहलवान, संतोष घोषी, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, रामकुमार घोषी नागझिरी, मुन्नाालाल घोषी, संतोष घोसी, मिंकू घोषी,अजय छोटे भाई घोषी, राकेश घोषी, सतीश घोषी, शैलेंद्र घोषी, अजय घोषी, रामकुमार घोषी, कृष्ण कुमार घोषी, दीपू घोषी, विकास घोषी सहित समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button