मध्य प्रदेशराजनीति

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से क्षेत्र विकास की मांग, ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा रविवार को जिले के प्रवास पर थे। कटनी जाते समय स्लीमनाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया व भेंट की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न विषयों पर राज्यसभा का ध्यानाकर्षण कराया व ज्ञापन पत्र सौपा। क्षेत्र के विकास हेतु सहयोग की मांग की गई। जिस पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया व कहा कि जल्द क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट ओंकार गौतम, आलोक त्रिपाठी, कांग्रेस ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष माधुरी जैन, आदित्य दुबे, अनुराग मिश्रा, आकेश जैन, प्रशांत जैन, परसु यादव, रामनारायण यादव, भुवनेश्वर गर्ग, राकेश साहू, अभिषेक दुबे, संतोष दुबे, सत्येंद्र दुबे, राजाराम दुबे, संजय दुबे, वंदन त्रिपाठी सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button