मध्य प्रदेश
रायसेन शहर महानगर की तरह दिखाई देने लगा है: रात में दूधिया लाइट की रोशनी से जगमगाया शहर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । किसी भी सिटी की खूबसूरती में सड़कें, लाइटें और सौन्दर्यकरण उसकी तरक्की में मायने रखाते हैं।यह सब संभव हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के अथक प्रयासों और मेहनत से।रायसेन शहर में फोरलेन सड़क बनने के बाद डिवाइडर के बीच में 100 से अधिक खंभे लगाकर उन पर दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जिन्हें चालू कर दिया गया है । यह स्ट्रीट लाइट सूर्यास्त के बाद चालू होते ही सांची मार्ग वाला हिस्सा दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा है। जिससे रायसेन का यह क्षेत्र अब महानगर की तरह दिखाई देने लगा है । साथ ही रायसेन शहर की खूबसूरती में अब चार चांद लग गए हैं।



