मध्य प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लालबहादुर शास्त्री जयंती विभिन आयोजन दिलाई शपथ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। सम्पूर्ण देश 2 अक्टूबर को हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती माना रहा है उसी क्रम में लक्ष्मणकुटी सेक्टर के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला मुडिया के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शाला की प्राचार्या शोभा दीवान द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रो पर पुष्पाहार द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात की गई । छात्रो द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन, निवंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए । प्रार्चाया मेण्डम एवं शिक्षक जयकुमार जैन के साथ अन्य शिक्षको द्वारा स्वाच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान के संवंध में प्रकाश डाला गया।
शोभा दीवान ने बताया कि आज हम बाबू की 154 जयंती माना रहे है और हम सभी को बाबू के बताए मार्ग पर चलना है बापू ने स्वच्छता को सेवा व सेवा को ही धर्म माना ।साफ-सफाई न केवल स्वयं बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सेवा और सेवा को ही धर्म माना था। उन्होंने इसकी सिख भी दी। कहा कि स्वच्छता समाज का धर्म है। जहां भी आप रहे उस जगह को साफ- सुथरा रखिए। स्वच्छता से 60 प्रतिशत बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। शाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया। अंत में रेली निकाल कर गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में शाला परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओ एवं नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के अंकित बसेडिया की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button