मध्य प्रदेश

स्वच्छता के प्रति दिलाई शपथ, सफाई कर किया जागरूक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तेंदूखेड़ा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। नगर के प्रहलाद बाबूजी और नगर स्वछता टीम लीडर दिलीप और स्वच्छता कोऑर्डिनेटर सौरभ सेन कर्मचारी स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम तेंदूखेड़ा नगर में चलाया गया वही ग्राम पंचायत झारोली में एक स्वच्छता ही कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थान पर 1 घंटे का श्रमदान करना था जिसमें ग्राम पंचायत झारोली में खेर माता सार्वजनिक चबूतरा की साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत से सब इंजीनियर सृष्टि ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव उषा किरण अवस्थी, रोजगार सहायक रामदास केवट एवं ग्राम के लोग सोनेलाल केवट, नारायण केवट, दौलत अहिरवार, भवानी आदिवासी, मेहरबान सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह ठाकुर, सुखदेव केवट, लक्ष्मण केवट, उप सरपंच कृष्ण केवट, शब्बीर खान, राजा ठाकुर, रोशन ठाकुर, धर्म ठाकुर आदि उपस्थित रहे जिन्होंने स्वच्छता ही सेवा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया और प्रतिवर्ष धार्मिक स्थान पर 1 घंटे का श्रमदान करके श्रमदान करना है।

Related Articles

Back to top button