बेगमगंज वन परिक्षेत्र में हुआ चरवाहा सम्मेलन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला वन मण्डलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में चरवाहों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे वन परिक्षेत्र की समस्त बीटों के चरवाओ ने भाग लिया।
चरवाहे जंगल के अंदर तक जाते हैं दिन भर जंगल में रहते हैं वनों की अवैध कटाई बंद करने में अहम भूमिका निभा सकते है। इसी उद्देश्य को लेकर परिक्षेत्र में पहली बार चरवाहा सम्मेलन आयोजित किया गया, इस आयोजन से चरवाहों को जंगल दूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। चरवाहों को बताया गया कि वह किस तरह जंगली जानवरों और वनों की कटाई पर रोक लगाना है।
सम्मेलन रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन से जंगल को बचाने के लिए वन विभाग को एक और सहयोगी मिलेगा जो जंगल को अवैध कटाई से बचाने में सहयोगी होगा, वन विभाग द्वारा इस तरह के सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य वन संरक्षण और प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाना है। इससे न केवल जंगली जानवरों के संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि वनों की कटाई पर भी रोक लग सकेगी, मध्यप्रदेश वन विभाग ने वन संरक्षण के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक है एआई-आधारित रियल-टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम। यह प्रणाली वन अपराधों को रोकने और वनों के संरक्षण में मदद कर रही है। इस प्रणाली के माध्यम से वन विभाग को वन क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी मिलती है, जिससे वे तुरंत कार्रवाई कर सकते हैं¹।
चरवाहा सम्मेलन जैसे आयोजनों से स्थानीय समुदायों को वन संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें इस कार्य में शामिल करने में मदद मिल सकती है।
इससे वन संरक्षण और प्रबंधन में सुधार हो सकता है और जंगली जानवरों के संरक्षण में भी मदद मिल सकती है।
आयोजित इस सम्मेलन में बढ़ चढ़कर चरवाहों ने हिस्सा लिया तथा सभी ने वन विभाग के इस कदम की प्रशंसा की।



