कृषि

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने विभिन्न मांगो को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम प्रकाश नायक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसान मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं का निदान एवं मांग पत्र किसान मजदूर महासंघ ट्रेट यूनियन में पंजीकृत भारत का एक मात्र गैर राजनैतिक किसान संगठन है। जो कि किसान मजदूरी के लिये निरंतर कार्यरत रहता है संगठन किसान मजदूरो कि विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन में मांग की गई है।
तहसील सिलवानी के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली से परेशान किसानो को पर्याप्त बिजली बोल्टेज के साथ 12 घंटे सिचाई हेतु नहीं मिल रही है पर्याप्त बिजली दी जाये। किसानों कि नलकूपो की संख्या बढ़ती हुई देख कर पावर हाउस पर्याप्त बोल्टेज किसानो के आखरी खंभे पर बोल्टेज नही पहुच पा रहा जिससे किसान की फसल नष्ट होने की कगार पर है उदारहण के लिए साईखेडा सोजनी पावर हाउस तत्काल पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने एवं समस्त मैदानी इलाको में अटल ज्योती का विस्तार किया गया है जिसमे भारी भरष्टाचार है उसकी जांच करते हुऐ अटल ज्योती गांव एवं खेत को अलग अलग किया जाये। मुख्यमंत्री डी. पी. अनुदान योजना बंद कर दी गई है। उसे पुन्य चालू की जाये। कोरोंना काल में घरेलू उपभोगताओं को बिजली बिल नहीं दिये गये और माफ की घोषणा करदी गई और मार्च 2023 में भारी बढ़ाकर बिल दिये गये उनको 70 प्रतिशत कम करके बसुली की जाये। समस्त वेयर हाउस तहसील सिलवानी के जिन पर मूंग खरीदी की गई है उनमें से कुछ किसानो के भुगतान आज तक नहीं हुआ जिसको दिनांक 28 अगस्त 2023 तक हर हालत में पूर्ण किया जाये। क्षेत्र में सभी जगह पशु लोगो के द्वारा आवारा छोडे गये है जिससे फसल नुकसान, दुर्घटना, एवं लडाई दंगे हो रहें है इसमें किसान, पुलिस, राजस्व, बेडनरी विभाग बैठकर इस पर ठोस योजना वना कर छोड़ी गई मवेशी पर तत्काल पाबंदी लगाई जावे कोई शासकीय योजना बनाकर मवेशी छोड़ने वाली पर दण्डनीय कार्यवाही कि व्यस्था करके गाये बचाने का कार्य किया जाये।
इन बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही की जावे क्योंकि गाय जैसे विन्दुओं पर पूर्व में कई वार निवेदन आवेदन कर चुके है संगठन इस संबंध में 30 तरीख तक आपका निर्णय चाहता है आगे संगठन सरकार का विरोध प्रदर्शन पुतला दहन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button