राष्ट्रीय बालिका दिवस बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया सम्मान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय किशोरी दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये, जिसमे बीबीबीपी स्टीकर पेस्टिंग, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान, शालाओं एवं महाविद्यालय में खेल-कूंद की गतिविधियाँ, विज्ञान मेलों का आयोजन, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव एवं बच्चों के विरुध्य होने वाली लैंगिक हिंसा अधिनियम-12, आदि विषयों पर कार्यशालाओं एवं संवाद कार्यक्रमों साथ ही साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. सरोजनी बेक, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, एडीपीसी शेलेन्द्र असाटी, एपीसी मोहन राय, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम जिला समन्वयक ओम पटेल, आदिम जाति कल्याण विभाग उपस्तिथि में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। इस वर्ष जिन किशोरी बालिकाओं के द्वारा बाल विवाह रोके गए, उनके द्वारा बाल विवाह रोकने के लिये प्राप्त प्रेरणा को सांझा किया गया तथा बालिका रितिका विश्वकर्मा जो इस वर्ष जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर चुकी हैं बच्चो के माता-पिता को यह बताने का प्रयास किया की प्रत्येक बच्चा यूनिक होता है उसे अपने हिसाब से अपना हुनर दिखाने का होसला देना चाहिए ना की अपनी सोच उन पर थोपना चाहिए।इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के नवाचार जिसमें जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को केन्द्रित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है उसे प्रदर्शित कर समस्त प्रतिभागियों को वितरित किया गया साथ ही साथ बच्चो का संरक्षण कैसे करें विषय पर केन्द्रित किताब उपहार स्वरुप प्रदाय की गयी।



