क्राइम

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइट नोट बरामद

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में 18 वर्षीय युवती सुरभि कुशवाहा पिता जगराम ने घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता, चाचा और चाची ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोष लगाया है। सुरभि सियरमऊ स्थित स्कूल में कक्षा 12वी की छात्रा थी। घटना से पूरे ग्राम में शोक और सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button