अज्ञात वाहन को घटना के 2 घण्टे बाद घेराबन्दी कर पकड़ा

घटना में पति पत्नी की मौके हुई थी मौत
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे एक अज्ञात वाहन ने स्टेट हाईवे 44 उदयपुरा और बोरास के बीच मोटर साइकिल को टक्कर मार दी थी जिसमे बाइक सवार पति और पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गई थी घटना के बाद वाहन चालक तेजी से भाग निकला। वही घटना के बाद उदयपुरा थाना प्रभारी ने सक्रियता दिखाते हुए उदयपुरा के सभी पॉइंट लगाकर नाकाबन्दी कर दी जिससे उक्त वाहन कही उदयपुरा की सीमाओ से न भाग सके । वही उदयपुरा थाना सब इंस्पेक्टर हेमन्त पटेल और सब इंस्पेक्टर रामसिंह ठाकुर के द्वारा 2 घण्टे में घेरावंदी करके ग्राम बोरास के नजदीक पकड़ लिया गया । वही अज्ञात वाहन को ज्ञात किया गया जो पिकअप MP 38 G 0848 निकला। पुलिस के द्वारा मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है वही वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
खबर को विस्तार से देखने के लिए क्लिक करे
बाइक सवार पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटनास्थल मौत



