रोजगार सहायक कर्मचारी संघ मांगों को लेकर जनपद सीईओ सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा रोजगार सहायक संंघ मांगों को लेकर जबेरा सीईओ को ज्ञापन सौंपा और अब 5 दिन अवकाश पर रहेंगे रोजगार सहायक रोजगार सहायक (पंचायत सहायक सचिव) कर्मचारी संगठन के
सदस्यों ने आज जनपद पंचायत जबेरा सीईओ डॉ आरपी पटेल को ज्ञापन देते हुए सामूहिक रूप से अवकाश पर रहने से अवगत कराया।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह लोधी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संगठन मप्र पिछले कई वर्षों से लगातार वेतनवृद्धि, स्थानांतरण और सहायक सचिव के पद पर नियमितीकरण की मांग शासन से करता आ रहा है।लेकिन अभी तक सरकार द्वारा हमारी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। जिसको लेकर ग्राम रोजगार सहायक आक्रोशित हैं। जिसके चलते 16 मार्च से 20 मार्च तक ग्राम रोजगार सहायक सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो 21 मार्च से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे इस अवसर पर जनपद जबेरा रोजगार सहायकों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही अध्यक्ष राजेश सिंह लोधी एवं समस्त रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



