लंपी पीड़ित गायों को तंत्र मंत्र एवं झाड़-फूंक से ठीक करने का वीडियो वायरल, प्रशासन की उजागर हुई नाकामी

पूर्व सांसद ने शासन प्रशासन पर उठाए सवाल
रिपोर्टर : हरिकान्त विश्वकर्मा
भिंड । मामला भिंड जिले के श्री कृष्ण गौशाला का है जहां लंपी पीड़ित गायों का इलाज साधु-संत के द्वारा तंत्र मंत्र एवं एवं झाड़-फूंक से किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया ना तो गायों के लिए चारा पानी एवं छाया की व्यवस्था की गई है ना हीं शासकीय पशु चिकित्सकों के द्वारा ठीक से उपचार किया जा रहा है। लंपी पीड़ित गायों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है, अधिकांश लंपी पीड़ित गायों की मौत हो रही है।
पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने वायरल वीडियो देखने के बाद निंदा करते हुए कहा यह ढोंग है तंत्र मंत्र से यदि बीमार गाय ठीक हो जाए तो विभाग का क्या काम, कलेक्टर को नगरपालिका ही नहीं पशु विभाग सहित सभी पर सख्ती दिखानी होगी।भिंड जिला प्रशासन पूरी तरह लंपी पीड़ित गायों के उपचार के लिए नाकाम साबित हुआ है, तंत्र मंत्र एवं झाड़-फूंक से गायों को ठीक करने के वायरल वीडियो से भिंड शर्मशार हुआ है। पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने लंपी पीड़ित गायों के उपचार के लिए सरकार एवं प्रशासन को फेलुवर बताते हुए आग्रह कर कहा की लंपी पीड़ित गायों का ठीक से इलाज कराया जाए, उनकी उचित व्यवस्था की जाए, अब देखना होगा कि भिंड जिले में लंपी पीड़ित गायों के लिए प्रशासन के द्वारा क्या व्यवस्था कराई जाती है।



