मध्य प्रदेश

लायंस क्लब दमोह ने डॉक्टर्स एवं सीए डे के अवसर पर किया रक्तदान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। लायंस क्लब दमोह के नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से हो गई। इस अवसर पर पौधारोपण कर डॉक्टर्स डे और सीए डे मनाया गया। सुनीता गुप्ता, कविता बजाज, कैप्टन वाधवा, मनोज टंडन, संजीत राय, जुगल अग्रवाल ने टाइम्स कॉलेज दमोह में सुबह डॉक्टर और सीए की टीम से पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें डॉ ताम्रकार, डॉ खंडेलवाल, डॉ एसके खत्री, डॉ तरुण दुआ, डॉ आभाष जैन, डॉ रितेश बजाज, डॉ मुकुल राज जैन, डॉ भानु पटेल, डॉ मनीष संगतानी, डॉ भूमिका संगतानी, सीए निकुंज जैन, सीए मानसी टंडन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को लायन राकेश अग्रवाल द्वारा रक्तदान के बाद दोपहर में विधिक सहायता केंद्र, कोर्ट परिसर में निशान्त चौरसिया के नेतृत्व में सुशील गुप्ता, नरेंद्र बजाज, अभिषेक गोयल, राजू बुधवानी, ओम गुप्ता और अनुपम भारती द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम समापन पर लायन राजीव खत्री, नरेंद्र बजाज और सुधीर असाटी ने आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button