लीड एवं ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियो ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बनवार विद्युत केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुटकुवां एवं ग्राम पंचायत हरदुआ मानगढ़ में लीड एवं ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियो ने जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह के जनसंपर्क के दौरान ग्राम घुटकुआ के ग्रामवासी भानु सिंह, दौलत सिंह, तिलकसिंह, धुरनसिंह, नोने सिंह, पर्वतसिंह, दशरथसिंह, महपाल, खिलान विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे गांव के खंभों में लगी हुई लीडें खराब हो चुकी है जिसके कारण हम लोगों को 200 मीटर दुर से डायरेक्ट कनेक्शन ट्रांसफार्मर से अपनी-अपनी निजी तार से लेना पड़ रहा है जिससे आए दिन तार का फैला मकड़ जाल से करंट लगने से मवेशी मर जाते हैं विद्युत केंद्र बनवार से लीडों की मांग की गई लेकिन किसी ने भी समस्या को नहीं सुना ।
यही समस्या ग्राम पंचायत हरदुआ मानगढ़ करके मोहल्ला के लोगों ने बताया कि करीब एक माह से ट्रांसफार्मर नहीं है जिसकी सूचना विद्युत केंद्र नोहटा को भी दी गई थी लेकिन किसी भी अधिकारियों का इस समस्या पर ध्यान नहीं गया ग्राम घुटकुवां एवं हरदुआ मानगढ़ के ग्रामवासी जगतसिंह, मोहन आदिवासी, अयोध्या सिंह, गुलाब सिंह का कहना है कि अगर हमारी समस्याओं को समय से निराकरण नहीं किया गया तो हम सभी जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर सुजान सिंह एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के साथ विद्युत केंद्र नोहटा में धरना प्रदर्शन करेंगे।



