लूट एवं मर्डर का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 67 लाख रूपए का मशरूका जप्त

प्रेसवार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने किया खुलासा।
रिपोर्टर : हरिकान्त विश्वकर्मा
भिंड । पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में गोहद पुलिस ने 25 हजार रूपए के ईनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए, करीब 3 माह पूर्व में हुई लाखों रुपए की डकैती एवं हत्या का प्रेसवार्ता में किया खुलासा
मामला भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र का है जहां करीब 3 माह पूर्व बदमाशों ने फरियादी रामकुमार के यहां हथियार की नोक पर लाखों रुपए की डकैती की बारदात को अंजाम दिया इतना ही नहीं आरोपियों ने फरियादी की बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या भी करदी थी, मामला गंभीर होने पर एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान के निर्देशन में गोहद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को पहले ही कुछ मशरुका सहित गिरफ्तार कर लिया था, मगर वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी जोकि फरार चल रहा था उसे करीब 11 लाख की नगदी सहित करीब 35 लाख के मसूरूका सहित गिरफ्तार किया है। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं उनके कब्जे से अब तक करीब 67 लाख रुपए का मशरूका भी बरामद कर लिया है।



