मध्य प्रदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव की ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग का कार्य सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । लोकसभा चुनाव के लिये मतदान कराने में प्रयुक्त की जाने वाली ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग का कार्य दूसरे दिन गुरूवार को भी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के आठ कक्षों में जारी रहा। इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गुरूवार की देर शाम तक 4 हजार 315 बैलट यूनिट, 2 हजार 155 कंट्रोल यूनिट एवं 2 हजार 172 व्हीव्हीपेट मशीनों की कमिशनिंग की जा चुकी है। मशीनों को मतदान के लिये तैयार करने का कार्य भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड बैंगलुरू के इंजीनियर्स की देखरेख में प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग में इन मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जा रहा है। कमिशनिंग का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं उम्मीदवारों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button