मध्य प्रदेशराजनीति

लोगों के बीच में दूरियां पैदा करने की कोशिश एवं लोगों की रोजी-रोटी छीनीं जा रही है : कांग्रेस

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत शहडोल से उज्जैन तक जाने वाली भारत जोड़ो उपयात्रा सुरखी विधानसभा में दूसरे दिन सेमाढाना से गाजे बाजे,vडीजे के साथ शुरू हुई। जो कि ग्राम सरखडी में नुक्कड़ सभा में तब्दील हुई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरीके से लोगों के बीच में दूरियां पैदा करने की कोशिश की जा रही है, लोगों की रोजी-रोटी छीनीं जा रही है, संवैधानिक व्यवस्थाओं को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है, उसी के खिलाफ में यह यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने हमेशा से लोगों को जोड़ने का काम किया है और भाजपा ने लोगों को तोड़ने का काम किया है लेकिन उनकी मंशा कांग्रेस कभी पूरी नहीं होने देगी।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पदयात्रा समन्वयक बुंदेल सिंह बुंदेला ने कहा कि आज किसान खाद के लिए सोसाइटियों के चक्कर लगा रहा है, किसान परेशान हैं, मजदूर परेशान हैं, समाज का हर वर्ग इस भाजपा सरकार से परेशान हैं। पदयात्रा के सुरखी प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि जिस तरीके से देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं को खत्म किया जा किया जा रहा है उससे स्पष्ट है कि 1947 के पहले का दौर में भाजपा भारत को ले जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, मजदूर, नौकरी पेशा, किसान हर वर्ग आज परेशान हैं। लोगों में लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी छीनीं जा रही है। किसान अध्यक्ष विजय सिंह लोधी ने कहा कि आगर मालवा में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेश राहुल जी की यात्रा का स्वागत करेगी और किसानों के हित के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी। राहुल जी से मध्य प्रदेश में किसानों के हालातों पर चर्चा भी करेगी। बाबू सिंह लोधी ने कहा कि हिंदू मुस्लिमो को लड़ाया जा रहा है। उन्हें दबाया जा रहा है आज गौ माता दर-दर की ठोकरें खा रही है। व्लाक अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज सुर्खी विधानसभा में दमन और अत्याचार चल रहा है। आज सड़कों पर गौमाता आवारा घूम रही है, इसका श्राप शिवराज सरकार को जरूर लगेगा और 2023 में चौ-खाने चित्त होगी। कमलनाथ जी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हर पंचायत में 1-1 गौशाला का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही एक गौशालाओं पर विराम लगा दिया। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा फिर से शुरू हुई और सरखड़ी से पड़रई पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों ने महिलाओं ने फूल माला से यात्रा का स्वागत किया, घरों से महिलाएं निकलकर यात्रा में शामिल हुई। यात्रा का स्वागत किया गया पडरई के बाद ओरिया ग्राम यात्रा पहुंची। ओरिया में किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।इसके बाद ओरिया से यात्रा अगरिया पहुंची और अगरिया के बाद जैसीनगर पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम के लिए यात्रा को विराम दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, बुंदेल सिंह बुंदेला, मुकुल पुरोहित, जगदीश यादव, विनोद यादव, प्रमिला सिंह, अनिल सोनी, विजय सिंह लोधी, बाबूसिंह लोधी, प्रहलाद पटेल, राहुल चौबे, मनोज पवार, राकेश सरवैया, ठाकुरदास कोरी, अशोक भारद्वाज, नंदकिशोर भारती, अंसार खान, नारायण पटेल, नेता पटेल, पूजा पटेल, प्रभु मिश्रा, राहुल गर्ग, अनिमेष यादव, भैरव आठिया, तुलसीराम घोसी, बल्लू सोनी, मुकेश राजपूत, करोड़ी लाल अहिरवार, सलीम चच्चा, उमराव पटेल, पुष्पेंद्र अहिरवार, गोविंद लोधी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button