वनमाली शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित हुए शिक्षकः सुनील पांडे
सिलवानी । अपनी कार्यशैली से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सम्मान पा रहे सुनील पांडेय को भोपाल में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) में शिक्षक दिवस पर वनमाली शिक्षक सम्मान 2023′ से शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय से लगभग 110 किमी दूर आदिवासी वन अंचल में स्थिति शा.उ.मा.वि. वीकलपुर में एक समय 200 छात्रा छात्राओं के नामांकन दर्ज थे। इस समय वर्तमान में कक्षा 6 से 12 वी मे लगभग 600 नामांकन दर्ज है। सुनील पाण्डेय प्रभारी प्राचार्य लगन शीलता के चलते 8 वर्ष से मंडल परीक्षा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की 90 प्रतिशत से अधिक सुखद परीक्षा परीणाम अये है। प्रभारी प्राचार्य रहते हुये कक्षा 12 वीं के छात्र / छात्राओं को 75 प्रतिशत के आधार पर 100 लेपटॉप प्राप्त होना तथा जिला एवं प्रदेश स्तर पर छात्र / छात्राओं का चयन होना ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शाला को प्रदेश स्तर पर चयनित 100 शालाओं में कराकर शासन से 1 करोड़ रुपये = स्वीकृत कराकर वर्तमान स्वरुप में दिल्ली एवं सीएम राईज शालाओं की तरह निर्मित पाण्डेय के अथक प्रयासों से हो पाया है। अगर पर्यावरण की जाये तो सुनील पाण्डेय द्वारा छात्र / छात्राओं पर्यावरण के लिए जागरुक कर शाला परिसर में लगभग 300 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गए हैं। शाला में आईसीटी लैब व्यवस्थित पुस्तकालय प्रयोगशाला स्थापित करना शाला में शासन की विभिन्न योजनाओं को विभिन्न प्रकार के फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित करना एवं कैरियर काउंसलिंग में विभिन्न विद्ववान वक्ताओं को आमंत्रित कर छात्रा / छात्राओं का मार्गदर्शन भी समय समय दिया जाता रहा है। जिसका परिणाम है कि अभी तक शाला से शिक्षक, पुलिस पटवारी आदि परीक्षाओं में लगभग हर वर्ष छात्र / छात्राओं का चयनित होता रहा हैं। स्वच्छता की दृष्टि से भी सुनील पांडेय के अथक प्रयासों से सम्पूर्ण 4 एकड़ के शाला परिसर को साफ स्वच्छ एव व्यवस्थित ढंग से रखना एवं शाला में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतविधियों का संचालन समय- समय पर कराया जाता रहता है। अपनी इन विभिन्न उपलब्धियों के लिये लगातार 6 वर्ष से जिला कलेक्टर रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन क्षेत्र के विधायक सांसद एवं राजस्व कमिश्नर भोपाल द्वारा सुनील पांडेय सम्मानित होते रहे हैं।



