बच्चों ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव
सिलवानी । गुरुवार को नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था नालंदा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । स्कूल में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया जिनमे बालिका मटकी फोड़, बालक मटकी फोड़, रंगोली, राधा एवं कृष्ण की छवियां आदि इस अवसर पर बच्चों में बेहद खुशी देखी गई, सभी बच्चों ने एवं शिक्षकों ने प्रसन्न मन से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया।
इस अवसर पर स्कूल संचालक राजेश राजौरिया ने सभी बच्चों को पुरुषकार वितरित किये एवं बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि निरंतर इस तरह के कार्य होने से बच्चों में प्रगतिशीलता बनी रहती है हमें अपने संस्कारों में बने रहने की शिक्षा मिलती है संस्था में प्रतिदिन 1 घंटे बच्चों को गीता का अध्ययन भी कराया जाता है जिससे बच्चों में गीता के सार को समझने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर इच्छा जैन, सौम्या गौर, हर्षिता पटवा, रोशनी जाटव, रोहन कुशवाहा, गरिमा कुशवाहा आदि बालक बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया एवं सिमरन यादव, प्रीति कुशवाहा, कमल सोनी, प्रतिभा जैन, शिवानी लोधी, ज्योति कुशवाहा, सोनम कुशवाह, सोनम शुक्ला, रचना बाजपेई आदि समाज शिक्षकों ने बच्चों को सभी कार्यक्रमों में भरपूर संयुक्त प्रदान किया।



