18 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
सिलवानी । बुधवार की रात्रि में सिलवानी तहसील के ग्राम चौका में घर में बिस्तर निकालते समय एक बालिका को सांप ने काट लिया। जिसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत जुनिया के ग्राम चौका के भगवान सिंह तुमराम की 18 वर्षीय पुत्री साधना तुमराम बुधवार की रात्रि अपने ही घर में सभी को सोने के लिय बिस्तर निकाल रही थी कि उसे सांप ने काट लिया। जिसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टर ने चैकअप मृत घोषित कर दिया।
जिसका गुरुवार की सुबह पीएम सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
भगवान सिंह तुमराम की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। और स्वर्गीय भगवान सिंह तुमराम की 6 संतान हैं जिनमें चार लड़कियां दो लड़के हैं। दो लड़कियों की पहले शादी हो चुकी है। साधना तुमरम तीसरे नंबर की लड़की है। और इसकी पढ़ाई छूट गई थी ।



