धार्मिक

भक्तिभाव के साथ जवारा विसर्जन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शारदेय नवरात्रि के समापन अवसर पर विभिन्न देवी मंदिरों एवं जवारे घट स्थापना स्थलों पर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन कर पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ जवारा विसर्जन हुए । इसी क्रम में उमरियापान सहित आसपास के गांवों का आस्था का केंद्र प्रसिद्ध बड़ी माई मंदिर में मातारानी की विशेष पूजा अर्चना कर कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया l जिसमें नगर सहित ग्रामीण अंचलों की कन्याओं ने हलवा, पूड़ी, खीर एवं फल फूल का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक समिति बड़ी माई मंदिर समिति ने कन्याओं के पैर धुला कर कन्या पूजन कर भोजन कराया एवं अंत में दक्षिणा देकर कन्याओं का आशीर्वाद लिया । तत्पश्चात शाम को बड़ी माई, चण्डी माता, खेरमाई सहित अनेक मंदिरों से जवारे की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो आजाद चौंक,चंडी माता, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौंक, बड़ी माई से होते हुए तालाबों में पूजा अर्चना कर जवारा विसर्जन किया गया । वही यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, कोदू लाल दाहिया, भरत मार्को, योगेन्द्र सिंह राजपूत, अजय सिंह ठाकुर, योगेश पटेल, संतोष दुबे आदि पुलिस स्टाप का सराहनीय योगदान रहा। समीपस्थ ग्राम बम्हनी, महनेर, शुक्ल पिपरिया, बड़ी पौड़ी, पौड़ी खुर्द, पिपरिया सहलावन, टोला, बरेली में भक्ति भाव के साथ माता रानी के जवारे का विसर्जन किया गया।

Related Articles

Back to top button