क्राइम

मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ का निर्माण और विक्रय करने पर 25 हजार रू जुर्माना

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । अमानक और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ पेडा (लूज) का निर्माण और विक्रय करने पर अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता प्रेमसिंह राजपुरोहित फर्म बीकानेर मिष्ठान भण्डार जेजे रोड बाड़ी पर 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रेमसिंह राजपुरोहित को सात दिवस के भीतर जुर्माना राशि स्टेट बैंक में चालान के माध्यम से जमा कराते हुए चालान की प्रति न्यायालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कल्पना आरसिया द्वारा 13 सितम्बर 2021 को प्रेमसिंह राजपुरोहित के प्रतिष्ठान बीकानेर मिष्ठान भण्डार की जांच की गई थी। जिसमें मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ पेडा (लूज) का निर्माण व विक्रय किया जाना पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत प्रकरण तैयार कर अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता प्रेमसिंह राजपुरोहित को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के तहत मिसब्रांडेड स्तर के खाद्य पदार्थ का निर्माण व विक्रय करने का दोषी पाते हुए 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही निर्धारित अवधि में जुर्माना राशि चालान के माध्यम से जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर भू-राजस्व बकाया के रूप से राशि वसूल की जाएगी। साथ ही जुर्माना राशि जमा नहीं होने तक अनुज्ञप्ति निलंबित रहेगी।

Related Articles

Back to top button