कृषि
खाद की समस्या से परेशान किसान, घंटों लाइन में लगने के बाद मिल रही दो बोरी
बुधवार को किसानों के चक्काजाम के बाद अधिकारियों ने चार काउंटर से पांच बोरी यूरिया देने का दिया था आष्वासन
सिलवानी। बुधवार को खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले सुंदरम बेयर हाउस के सामने राजमार्ग 15 सागर बरेली रोड पर चक्काजाम किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की खाद वितरण की व्यवस्था में सुधार किए जाने के आश्वासन के बाद चक्काजाम खोला गया था। अधिकारियों ने किसानों से वादा किया था कि किसान को चार काउंटर के माध्यम से पांच पांच बोरी यूरिया दिया जाएगा। इसके बाबजूद षुक्रवार को किसानों को आधार कार्ड और बही लाने पर दो बोरी ही यूरिया दिया जा रहा है। दो बोरी यूरिया लेने के लिए भी दिन दिन भर लाइन में लगना पड़ रहा है।



