मध्य प्रदेश

विकास यात्रा में उठ रही मांग की अवैध पैकारियां बंद की जाए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा, सिलौंडी एवं खमतरा क्षेत्र में दिनों दिन अवैध शराब की तस्करी जोरों पर है। ठेकेदार द्वारा अपने सदे- बधे कर्मचारियों से अवैध शराब पैकारियों में शराब दुकान से चार पहिया और दुपहिया वाहनों में शराब की पेटियों की सप्लाई बेहिचक की जा रही है l सूत्रों की माने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के आसपास के गांव में दो पहिया, चार पहिया वाहन के माध्यम से अवैध शराब की पैकारियों में प्रतिदिन शराब भेजी जा रही है। ढीमरखेड़ा क्षेत्र के आसपास के ढाबों, छोटी दुकानों, गांव मुहल्ले में अवैध शराब हर समय उपलब्ध हो जाती है। आपको बता दें युवा वर्ग तो छोड़ो जगह- जगह शराब मिलने से नाबालिग वर्ग के बच्चों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। खास बात है कि ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, बजरंग दल प्रखंड, सरपंच व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने लगातार अवैध शराब पैकारियों को बंद कराने की मांग की जा रही है । सवाल खड़े हो रहे हैं की आबकारी विभाग की मिली भगत से अवैध शराब पैकारियों का खुलेआम जखीरा चल रहा है। अवैध शराब कारोबार को बंद कराने के लिए तकरीबन दो से तीन महीने बीत जाने के बावजूद भी अवैध शराब पैकारियां संचालित हो रही है। कटनी जिले के संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा अभी तक क्षेत्र की एक भी पैकारी को बंद नहीं करा पाए।
अब तो ग्रामीण परेशान हो कर विकास यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों से भी अवैध शराब पैकारियों को बंद कराने के लिए लिखित शिकायत देकर मांग की जा रही है। अब देखना होगा की विकास यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों के द्वारा इस समस्या का निदान कराने में क्या भूमिका अदा की जाती है। विकास यात्रा से ग्रामवासियों में खुशी तो देखी जा रही है किन्तु गांव- गांव अवैध शराब पैकारियां संचालित से दुखी नजर आ रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा की विकास यात्रा के दौरान अवैध शराब की शिकायतों पर शीघ्र प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण कराया जायेगा और क्षेत्रीय लोगों की समस्या का अतिशीघ्र निदान कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button