मध्य प्रदेश
विद्या नृत्यांजली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बटियागढ़ की बेटी का सेमीफाइनल में हुआ चयन
रिपोर्टर : भगवतसिंह लोधी
दमोह, बटियागढ़ । स्वर्णिम आचार्य विद्यासागर पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में जयपुर में आयोजित विद्या नृत्यांजली प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें ग्राम बटियागढ़ जिला दमोह निवासी संदीप जैन की सुपुत्री कु अनुजा जैन 11वी की छात्रा ने इस नृत्य प्रतियोगता में भाग लिया और प्रतियोगिता को जीतकर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जिससे कि बटियागढ़ के गणमान्य नागरिकों और जैन समाज के लोगो द्वारा सराहना की गई।



