मध्य प्रदेश

विधवा महिला ने भाई भाभी पर लगाया मारपीट गाली- गलौज एवं प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, एसडीएम, पुलिस को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

सिलवानी । नगर के वार्ड 13 में प्रताड़ित महिला पूना प्रजापति ने अपने भाई और भाभी पर मकान पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पूनाबाई प्रजापति अपने पिता हरिराम प्रजापति के साथ आजाद मार्केट स्थित पुस्तैनी मकान मे अपनी बहन की बेटिया और अपने माता पिता के साथ लगभग 25 वर्षो से रह रही है।
पिछले वर्ष अगस्त मे पिता हरिराम प्रजापति की मृत्यु के बाद से वह अपनी छोटी बहन के बेटियो के साथ रह रही थी। पिता की मृत्यु के बाद से ही उसके भाई कस्तूर प्रजाप्तिवने उसके हिस्से के मकान कर जबरन कब्जा करना भी शुरू कर दिया।और फिर तभी से पीडिता के भाई और भाभी द्वारा निरंतर घर से भगाने का प्रयास किया जा रहा था, जो की पीडित महिला गंभीर रूप से बीमार होने के कारण चलने फिरने मे भी असमर्थ है जिसे आय दिन मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके भाई और भाभी द्वारा उससे मारपीट एंव गाली-गलौज की जाती है। पिछले दिनो उसके भाई द्वारा महिला के कमरे का उसका विघुत कनेक्शन काटकर दिया गया और पानी की सप्लाई भी बंद कर दी गई।
बाद मे दो दिन पहले उसके कमरे की दीवार भी तोड दी गई।
अब महिला को अपने साथ किसी अप्रिय (जान माल) घटना भी डर सताने लगा है।
पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, एसडीएम, एसडीओपी, पुलिस थाना सिलवानी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button