विधायक ने जानी क्षेत्र की समस्याये सौंपी विधायक निधि
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनों की मांग पर विधायक अजय टंडन ने मनका, माजा, खांगर, मुडेंरी, पौडी रामगढ़ बडी लमती, सुहेला का भ्रमण करते हुए ग्रामवासियों की समस्याओं जानी एवं उक्त गांवों मे सी.सी. निर्माण नाली निर्माण चबूतरा निर्माणा के विधायक निधि का पत्र सोपते हुए भूमिपूजन किया साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की महत्वपूर्ण योजना नारी सम्मान योजना के उक्त ग्रामों में 2000 फार्म भरवाये गये जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की मनका में आयोजित नुक्कड़ सभा में विधायक अजय टंडन ने कहा कि उनका प्रयास रहता है वह शासन प्रशासन से एवं अपने स्तर पर लोगों की समस्याये सुलझाये। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार समस्याये सुलझाये उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो किसानों के कर्जा माफ से लेकर अन्य लाभकारी योजनाऐं भी आयेगी।
इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष अमरसिंह, जुगराज सिंह, सज्जन आदिसावी मंडलम अध्यक्ष शंकर सिंह, जनपद सदस्य मुकेश जैन, शुत्रघन सिंह, भीकम यादव, करन सिंह, दुर्जन आदिवासी सुखदेन यादव, बलराम यादव, सुदामा यादव, कमलेश चौबे, लालजू अहिरवाल, शिब्बू राय सहित सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।



