मध्य प्रदेशराजनीति

विधान सभा क्षेत्र पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह राठौर का सोमवार को सिहोरा दौरा, कार्यकर्ताओ से करेगे मुलाकात

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास

जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 7 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे यशराज होटल खितौला सिहोरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कुलदीपसिंह राठौर का आगमन हो रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी सुनील जैन, जिला सह प्रभारी विभास जैन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन की उपस्थिति में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्र क्रमांक 102 के विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के संभावित उम्मीदवारों से चर्चा कर विचार्य सुझाव रखेगे । एवं बीएलओ, मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों गण सभी कार्यकर्ताओं के साथ वार्तालाप करेंगे ।
उन्होंने कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी सम्मानित जनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button