मध्य प्रदेशराजनीति

विधायक देवेंद्र पटेल ने ली ब्लॉक मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक और सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने नगर परिषद के रघुवंशी गार्डन में पहुंचे और ब्लॉक सेक्टर मंडलम एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली यह बैठक दोपहर 1 से चालू होकर शाम 6 बजे तक चली इस बैठक में कई वक्ताओं अपने अपने वक्तव्य दिए अंत में विधायक देवेंद्र पटेल ने सभी सेक्टर प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर ज्यादा से ज्यादा मतों से जीतने का आग्रह किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा में वोटरों को जोड़ना होगा जिससे कि क्षेत्र में भाजपा की नाकामियों की चर्चा करें साथ ही लोगों को बताएं कि कांग्रेसी ही वह पार्टी है जो देश का विकास कर सकती है।
ज्ञापन देकर पीएम का पुतला दहन करने की कोशिश : सेक्टर मंडलम कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रघुवंशी मैरिज गार्डन के गार्डन में आ गए और राहुल गांधी को 2 साल की जेल एवं सदस्यता रद्द करने से नाराज कार्यकर्ताओं एवं विधायक ने तहसीलदार विराट अवस्थी के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचे और पुतले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाकर जलाने की कोशिश की परंतु पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतले को तुरंत छीन लिया।

Related Articles

Back to top button