मध्य प्रदेश

विधायक पटेल ने दी सिवनी घाट पर दबिश, अवैध उत्खनन कर्ता पोकलेन मशीन लेकर भाग खड़े हुए

उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने लिया प्रण, माँ नर्मदा की रेत का अब नहीं होगा उत्खनन
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली ।
शुक्रवार की रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सिवनी एवं आसपास के ग्रामीण जनों की मौजूदगी में सिवनी घाट जहां पर मां नर्मदा के जल के अंदर से पोकलेन मशीनों के द्वारा अवैध उत्खनन रेत उत्खनन किया जा रहा था, विधायक अचानक सिवनी घाट पहुंचे उनके साथ ग्रामीण जनों के साथ लगभग 500 कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।
इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र पटेल ने मीडिया को बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं विगत दिनों यहां ग्रामीण जनों से मिलने आया था आस-पास के ग्रामीण जनों से मुलाकात की थी उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में बड़े वाहनों के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है हम लोग समझाते हैं तो कहते हैं आपको भी जमीन से गाड़ देंगे हमारा कोई कुछ करने वाला नहीं है, हमारी पहुंच बहुत दूर तक है इसी बात को लेकर विधायक पटेल पहुंचे और जैसे ही अवैध उत्खनन कार्यों की सूचना मिली वह पोकलेन मशीन और अपने कर्मचारियों के साथ भाग खड़े हुए। ऐसा नहीं है कि सिवनी के अलावा अन्य जगहों पर भी पर्याप्त मात्रा में अवैध उत्खनन चल रहा है मध्यप्रदेश सरकार को पता है फिर भी वह सुनने को तैयार नहीं है अवैध रेत उत्खनन के साथ संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध शराब मादक पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। सरकार भी दिन-रात मुहिम चला रही है मगर इन कारोबारियों पर बहुत बड़ी कार्यवाही नहीं हो रही है।
विधायक देवेंद्र पटेल के साथ सरपंच भगवान सिंह पटेल, पूर्व जनपद सदस्य सुबोध दीवान, राहुल सिंह रघुवंशी पेट्रोल पंप, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, खालिद ठेकेदार, जनपद सदस्य कृष्णकुमार पटेल, महेश सिंह ठाकुर, भूपत सिंह चौधरी, रमेश सराठे, माखनसिंह पटेल, हुकुम सिंह ठाकुर, शहबाज खान सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।
विधायक पटेल ने अवैध उत्खनन कर्ताओं को चेताया है कि दीपावली के बाद जहां जहां अवैध उत्खनन हो रहा है वहीं पर अहिंसात्मक आंदोलन करूंगा।

Related Articles

Back to top button