मध्य प्रदेश

श्रेया असाटी पूरे साइंस कॉलेज में प्रथम स्थान पर अव्वल रही

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान नगर की बेटी श्रेया असाटी ने पूरे साइंस कॉलेज जबलपुर में प्रथम स्थान पर अव्वल रही। श्रेया असाटी ने उमरियापान नगर एवं आस- पास के ग्रामीण क्षेत्रों का अपनी प्रतिभा से नाम रोशन किया। पिता राजेश कुमार असाटी एवं माता अंजना असाटी ने बताया कि बच्चों को पढाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को बदला जा सकता है। शिक्षा ही वह माध्यम हैं जिसके माध्यम से समाज में बहुत बड़ा बदलाव किया जा सकता है। होम साइंस कॉलेज जबलपुर कम्प्यूटर साइंस बीएससी की छात्रा कुमारी श्रेया असाटी पिता राजेश कुमार असाटी ने वर्ष 2021-2022 के परीक्षा परिणाम में होम साइंस कॉलेज में अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके सम्मान में होम साइंस कालेज द्वारा छात्रा श्रेया असाटी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया छात्रा को इस कामयाबी के लिए उमरियापान नगर क्षेत्र एवं आस- पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। प्रेषित की गई एक गांव की बेटी ने अपने ग्राम उमरियापान का नाम रोशन करते हुए क्षेत्र में एक संदेश दिया की गांव की बेटी ने शहर में जाकर अपना एवं अपने परिवार का अपने ग्राम का नाम रोशन किया छात्रा को पूरे क्षेत्र से शुभकामनाएं भेजी गई।
श्रेया असाटी के अव्वल स्थान प्राप्त करने के कारण पढाई करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा बनी।

Related Articles

Back to top button