मध्य प्रदेश

विनोद पांडे को दी गई भावभीनी विदाई, मंगल भवन में हुआ आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद पांडे का स्थानांतरण 31 जुलाई को बरगी जबलपुर में हो गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सीईओ विनोद पांडे का शाल, श्रीफल भेंटकर तिलक वंदन कर फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी । वही अथितियों द्वारा विनोद पांडे के 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यो की प्रशंसा की गई। मंच का संचालन कर रहे मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी तो अनेकों देखें लेकिन जिनके स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी भी कहने लगे कि स्थानांतरण रोक दिया जाए ऐसे दिलो में राज करने वाले जनपद सीईओ विनोद पांडे हैं। विनोद पांडे ने अपने कार्यकाल में किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं किया। 3 साल के कार्यकाल में बेदाग होकर काम किया और जनपद को जिला में नंबर वन बनाने में जनपद सीईओ विनोद पांडे की बहुत बड़ी सहभागिता रही । विदाई समारोह में अनिल दीक्षित ने कहा कि अभी तक जनपद पंचायत सीईओ विनोद पांडे ने पंचायत के कार्यों में सहयोग किया वह प्रशंसनीय है। विनोद पांडे ढीमरखेड़ा से बरगी जबलपुर स्थानांतरित होकर जा रहे ।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, प्रकाश बागरी, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, युवा मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी सिह,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिह, समाजसेवी संतोष दुबे, राजेश चौरसिया, राकेश त्रिपाठी, दीपू बैरागी, श्रीकांत पटैल, सचिव अनिल दीक्षित, सतीश गौतम, आदित्य दुबे, अंकित पांडे, प्रकाश सेन, मुरारी पटेल, मुकेश त्रिपाठी एंव समस्त सचिव, रोजगार सहायक, के पी परौहा, उपयंत्री मनीष हल्दकार, ओपी गुप्ता, पंकज शुक्ला, दीपक रहडाले व जनप्रतिनिधी एवं पत्रकारों की रही उपस्थिति रहीं ।

Related Articles

Back to top button